इस बल्लेबाज ने 66 गेंदों में ठोके थे 175 रन, जानिए! IPL की कुछ यादगार पारियों के बारे में....

Samachar Jagat | Friday, 17 Mar 2017 02:41:34 PM
This batsman hit 175 runs in 66 balls know about some memorable innings of IPL

आईपीएल का नाम सुनते ही फैंस के मन में लम्बे-लम्बे चौके-छक्के का तस्वीर सामने आ जाती है। क्रिकेट के इस सबसे छोटे और रोमांचक स्वरुप ने क्रिकेट की परिभाषा को ही बदलकर रख दिया है। 

आपको 2013 की क्रिस गेल की वो पारी तो याद ही होगी। जब गेल ने सिर्फ तीस गेंदों में ही शतक जड़कर खेल प्रेमियों के साथ ही पूरे क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया था। फैंस गेल के हर चौके और छक्के पर रोमांचित हो रहे थे।

साल 2008 से शुरू हुए फटाफट क्रिकेट लीग यानी आईपीएल का 2017 में 10वें सीजन में प्रवेश करने जा रहा है। इस मौके पर हम हमारे दर्शकों के लिए लेकर आए हैं आईपीएल की कुछ यादगार पारियों की झलक... 

आईपीएल के इतिहास में अब तक 32 से ज्यादा शतक लग चुके हैं। कम गेंदों में शतक लगाने के मामले में वेस्टइंडीज के घासू बल्लेबाज क्रिस गेल सबसे आगे है। रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर की टीम से खेलने वाले क्रिस गेल सिर्फ 30 गेंदों में ही शतक जड़कर सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं।

वहीं शतकों के मामले में आईपीएल की अन्य टीमों के भी अन्य खिलाड़ी शामिल हैं जिन्होंने कम गेंदों में ही अपना शतक पूरा कर लिया। आईपीएल ने क्रिकेट को इतना ऊपर उठा दिया है कि वर्तमान में कोई टीम कितना भी बड़ा स्कोर खड़ा कर दे विपक्षी टीम के लिए वह बौना ही नज़र आता है।

एक नजर डालते हैं सबसे तेज शतक जड़ने वाले क्रिकेटरों पर...

1. क्रिस गेल

आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक जमाने का रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु के खतरनाक बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम दर्ज है। आरसीबी की ओर से खेलते हुए क्रिस गेल ने 23 अप्रैल, 2013 में पुणे वारियर्स के खिलाफ केवल 30 गेंदों पर ही अपना शतक जड़ दिय था। इस पारी में गेल ने मात्र 66 गेंदों पर 175 रनों की नाबाद पारी खेली थी। वहीं अपने 175 रनों में उन्होंने 17 गगनचुंबी छक्के और 13 चौके लगाए थे। 

2. युसुफ पठान

अब बात आती है राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलने वाले यूसुफ पठान की। सबसे कम गेंदों में शतक ठोकने के रिकॉर्ड में क्रिस गेल के बाद दूसरा नंबर यूसुफ पठान का आता है। पठान ने राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए साल 2010 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 212 रन के विशाल टारगेट का पीछा करते हुए सिर्फ 37 गेंदों पर ही अपना शतक पूरा कर लिया था। इस पारी में उन्होंने 8 शानदार छक्के और 9 चौके जमाए थे। 

3. डेविड मिलर

सबसे कम गेंदों में शतक लगाने के मामले में किंग्स इलेवन पंजाब के डेविड मिलर भी पीछे नहीं रहे। डेविड मिलर ने साल 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु के खिलाफ 191 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मोहाली में केवल 38 गेंदों पर सेंचुरी मार दी थी। इस पारी में मिलर ने 8 चौके और 7 छक्के लगाकर मैदान और घरों में मैच देख रहे दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया था। 

4. एडम गिलक्रिस्ट

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट ने भी इस रिकॉर्ड लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। आईपीएल में डेक्कन चार्जर्स की ओर से खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ केवल 42 गेंदों पर ही शतक ठोक दिया था। गिलक्रिस्ट की इस पारी की बदोलत टीम ने मात्र 12 ओवर में ही जीत हासिल कर ली थी। 

5. सनथ जयसूर्या

श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर और आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलने वाले सनत जयसूर्या ने भी कम गेंदों में शतक ठोका था। जयसूर्या ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ केवल 45 गेंदों ही शतक जमा दिया था। इस पारी में उन्होंने 9 चौकों और 11 छक्कें जड़े थे। 

6. क्रिस गेल 

सबसे कम गेंदों में शतक ठोकने के रिकॉर्ड में क्रिस गेल एक बार फिर शामिल हुए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगरुलु के क्रिस गेल ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 49 गेंदों पर 107 रन की तूफानी पारी खेली थी। अपनी सेंचुरी में गेल ने सिर्फ 46 गेंदों का सामना किया था। इस पारी में गेल ने 10 चौके और 9 आसमानी छक्के लगाए थे।

7. मुरली विजय

चेन्नई सुपर किंग्स के मुरली विजय ने भी साल 2010 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ केवल 47 गेंदों पर सेंचुरी ठोक दी थी। इस पारी में मुरली विजय ने 56 गेंदों पर 127 रन जमाए थे। 

8. एंड्रयू साइमंड्स

ऑस्ट्रेलियाई के तूफानी बल्लेबाज एंड्रयू साइमंड्स ने अपनी ही टीम के खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट की अगुवाई वाली डेक्कन चार्जर्स टीम के खिलफ ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था। मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए साइमंड्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ साल 2008 में केवल 53 गेंदों पर 117 रनों की पारी खेली थी। इस पारी में सायमंड् ने मात्र 47 गेंदों में ही अपना शतक पूरा कर लिया था। 

9. वीरेंद्र सहवाग

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ विरेन्द्र सहवाग की 112 रनों की पारी को आखिरकार कौन भूल सकता है। विरेन्द्र सहवाग ने किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 122 रनों की तूफानी पारी खेली थी। साल 2014 में खेली गई इस पारी में सहवाग ने 48 गेंदों पर अपना शतक जमाया था।
 



 
loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.