उच्चतम न्यायालय ने क्रिकेटर अमित मिश्रा के खिलाफ सुनवाई पर लगी रोक हटाई

Samachar Jagat | Tuesday, 22 Nov 2016 07:29:36 PM
The Supreme Court lifted the ban on the trial of cricketer Amit Mishra

खेल डेस्क- कर्नाटक उच्च न्यायालय ने टीम इंडिया के क्रिकेटर अमित मिश्रा के खिलाफ निचली अदालत में सुनवाई पर लगाई अपनी अंतरिम रोक को हटा दिया है।
 
एक महिला ने सितंबर 2015 में मिश्रा पर शहर के एक होटल में उनके साथ शरीरिक उत्पीड़न और अपशब्द कहने का अरोप लगाया था। न्यायमूर्ति बयरारेड्डी ने इस आधार पर स्टे हटा दिया कि इससे सुनवाई अदालत में होने वाली सुनवाई पर असर पड़ रहा है। उन्होने मिश्रा को अदालत के समक्ष पेश होने और अपना पक्ष रखने को कहा है।

क्रिकेटर ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर करके ट्रायल अदालत में सुनवाई को रद्द करने की मांग की थी और उन्हे अंतरिम राहत मिली थी। शहर की पुलिस ने अक्तूबर 2015 में बेंगलुरू में मिश्रा को गिरफ्तार किया था और इसके बाद उन्हे जमानत पर रिहा कर दिया गया था। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.