प्रधानमंत्री ने महिला हॉकी टीम को दी बधाई

Samachar Jagat | Sunday, 06 Nov 2016 04:07:12 AM
The Prime Minister congratulated women hockey team

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिंगापुर में पहली बार एशियन चैंपियंस महिला हॉकी टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम को बधाई दी है।

मोदी ने महिला टीम को बधाई देते हुए कहा कि महिला टीम को एशियन चैंपियंस ट्राफी का खिताब जीतने पर बहुत बहुत बधाई। यह देश में खेल प्रशंसकों के लिए एक गौरवशाली क्षण है।

हमें इस पर गर्व है। प्रधानमंत्री के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और भारत रत्न सचिन तेंदुलकर ने भी महिला टीम को इस शानदार उपलब्धि के लिये बधाई दी है।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.