एशिया के हॉकी प्लेयर ऑफ द ईयर बने सुनील

Samachar Jagat | Thursday, 30 Mar 2017 08:32:20 PM
Sunil becomes Asia's hockey player of the year

मस्कट। एशियाई हॉकी महासंघ ने भारत की सीनियर टीम के फॉरवर्ड एसवी सुनील और जूनियर टीम के ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह को क्रमश: एशियन हॉकी प्लेयर ऑफ द ईयर और एशियन प्रोमिसिंग प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार प्रदान किए।

इन पुरस्कारों के लिए नामांकन एशिया की राष्ट्रीय टीमों के कोचों ने तय किए थे और इनके नामांकन के लिए 2016 के प्रदर्शन को आधर बनाया गया था।

हरमनप्रीत और सुनील इस समय बेंगलूरु के साई सेंटर स्थित राष्ट्रीय शिविर में अभ्यास कर रहे हैं। उनकी जगह हॉकी इंडिया के कोषाध्यक्ष तपन दास और महासचिव मुश्ताक अहमद ने क्रमश: यह पुरस्कार ग्रहण किया।

18 वर्षीय हरमनप्रीत ने गत वर्ष शानदार प्रदर्शन किया था और वह लखनऊ में हुए जूनियर हॉकी विश्वकप में खिताब जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। इसके अलावा वह रियो ओलंपिक में भारतीय दल का भी हिस्सा थे।

हरमनप्रीत उस टीम का भी हिस्सा थे जिसने चैंपियंस ट्रॉफी में रजत पदक जीता था। हरमनप्रीत ने कहा कि इस पुरस्कार को पाकर मैं बहुत उत्साहित हूं। मैंने पहले भी कहा था कि पुरस्कार खिलाडिय़ों को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करता है। सुनील ने कहा कि यह पुरस्कार मेरे लिए गर्व की बात है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.