सुधा ने वापसी करते हुए स्वर्ण पदक जीता

Samachar Jagat | Sunday, 04 Jun 2017 05:20:05 AM
Sudha Singh returns to action with gold medal in Federation Cup

पटियाला। रियो ओलंपिक के बाद पहली प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही सुधा सिंह ने शनिवार को यहां फेडरेशन कप राष्ट्रीस सीनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के तीसरे दिन महिला 3000 मीटर स्टीपलचेज में स्वर्ण पदक जीता।

सुधा ने 10 मिनट 3.01 सेकेंड के साथ सोने का तमगा अपने नाम किया।

पुरुष 3000 मीटर स्टीपलचेज में हरियाणा के नवीन कुमार ने आठ मिनट 50.85 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। पुरुष ऊंची कूद का स्वर्ण पदक बी चेतन के नाम रहा जिन्होंने 2.18 मीटर की दूरी कम की दूरी कम प्रयास में हासिल की।

महिला पोल वाल्ट में उत्तर प्रदेश की केएम संगीता ने 3.70 मीटर के प्रयास के साथ स्वर्ण पदक जीता। महिला त्रिकूद में केरल की एनवी शीना ने 13.31 मीटर के प्रयास के साथ खिताब अपने नाम किया।

पुरुष चक्का फेंक में उत्तर प्रदेश के धर्मराज यादव ने 58.32 मीटर के प्रयास के साथ स्वर्ण पदक जीता।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.