श्रीलंका को मिली 182 रन की महत्वपूर्ण बढ़त

Samachar Jagat | Thursday, 09 Mar 2017 08:32:02 PM
Sri Lanka significant increase of 182 runs

गाले। दिलरूवान परेरा (तीन विकेट )और रंगना हेराथ (तीन विकेट ) की शानदार गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका ने यहां बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में 182 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की।

श्रीलंका ने पहली पारी में 494 रन बनाए थे। इसके जवाब में बांग्लादेश तमीम इकबाल (57), सौम्य सरकार (71) और मुशफिकुर रहीम (85) की अर्धशतकीय पारियों के बावजूद केवल 312 रन ही बना सका। तीसरे दिन बारिश के कारण खेल प्रभावित हुआ। बांग्लादेश ने तीसरे दिन 2 विकेट पर 133 रन से आगे खेलना शुरू किया।

सौम्य सरकार (66) और कप्तान रहीम (1) ने तीसरे दिन की शुरुआत की। टीम के स्कोर में 9 रन ही जुड़े थे कि सरकार 71 रन पर सुरंगा लकमल का शिकार हो गए। इसके बाद कप्तान रहीम मजबूती से क्रीज पर जमे रहे, लेकिन दूसरे छोर पर उनको जरूरी साथ नहीं मिल सका।  अनुभवी बल्लेबाज शाकिब अल हसन केवल 25 रन ही बना सके।

इसके बाद कप्तान रहीम ने मेहदी हसन मिराज के साथ सातवें विकेट के लिए 106 रन जोड़े। मिराज ने 41 रन का योगदान दिया। रहीम की पारी का अन्त हेरात ने किया। रहीम ने 85 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। जिसमें उन्होंने 8 चौके और एक छक्का लगाया। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.