दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया से छीना दूसरा स्थान 

Samachar Jagat | Wednesday, 29 Mar 2017 04:46:35 PM
South Africa ranked second on ICC rankings

दुबई। दक्षिण अफ्रीका ने बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज जीत के साथ ही आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया से दूसरा स्थान छीन लिया है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा मैच ड्रॉ होने और सीरीज 1-0 से जीतने पर दक्षिण अफ्रीका को दो अंक मिले और वह ऑस्ट्रेलिया से एक अंक आगे निकलकर दूसरे स्थान पर पहुंच गई। ऑस्ट्रेलिया को धर्मशाला में भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा था।

दूसरी तरफ न्यूजीलैंड की टीम दो रैंकिंग अंक गिरकर पाकिस्तान के पीछे छठे स्थान पर खिसक गई है। दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड की सीरीज एक अप्रेल की वार्षिक अंतिम तारीख तक आखिरी टेस्ट सीरीज थी। भारत को नंबर वन रहने पर बुधवार को ही 10 लाख डॉलर दिए गए थे।

भारत ने ऑस्ट्रेलिया से 2-1 से सीरीज जीती थी। दूसरे स्थान पर रहने के कारण दक्षिण अफ्रीका को पांच लाख डॉलर, तीसरे स्थान पर रहे ऑस्ट्रेलिया को दो लाख डॉलर और चौथे स्थान पर रहे इंग्लैंड को एक लाख डॉलर मिलेंगे।

भारत (122) पहले, दक्षिण अफ्रीका (109) दूसरे, ऑस्ट्रेलिया (108) तीसरे, इंग्लैंड (101)चौथे, पाकिस्तान (97) पांचवें, न्यूजीलैंड (96) छठे, श्रीलंका (90) सातवें, वेस्टइंडीज (69) आठवें, बांग्लादेश (66) नौंवें और जिम्बाब्वे (5) 10 वें स्थान पर रहे।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.