भारत दौरे पर पूरी तरह ईमानदार नहीं रहे स्मिथ: ओकीफे

Samachar Jagat | Wednesday, 29 Mar 2017 05:25:46 PM
Smith was not honest on India tour :O'Keefe

मेलबोर्न। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर कैरी ओकीफे ने स्टीवन स्मिथ की कप्तानी पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनमें कप्तानी वाले तेवर नहीं हैं।

ऑस्ट्रेलियाई टीम को भारत के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने के बावजूद हार का सामना करना पड़ा है। ओकीफे ने स्मिथ की नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाते हुए कहा कि स्मिथ की कप्तानी में गहराई नहीं है।

स्मिथ सीरीज के दौरान पूरी तरह ईमानदार भी नहीं रहे और मैदान पर कई मौकों में वह खेल भावना से दूर टीम के खिलाडिय़ों का समर्थन करते दिखे। उन्होंने कई मौकों पर तिल का ताड़ बनाया है। इस सीरीज में वह डीआरएस विवादों में भी फंसे थे। इसके अलावा मैदान में उनकी आक्रामकता भी खेल भावना से इतर थी।

कीफे ने कहा कि स्मिथ ने सीरीज के दौरान अनावश्यक तीखे तेवर दिखाए। उनकी नेतृत्व क्षमता में हल्कापन है। बतौर कप्तान उन्हें अधिक संयम बरतने की जरूरत थी, लेकिन उन्होंने गंभीरता न दिखाते हुए प्रतिक्रियाएं दिखाईं।

कीफे ने कहा कि टीम में कप्तान की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। आप देश का प्रतिनिधित्व कर रहे होते हैं और बतौर कप्तान बेहद दवाब के क्षणों में आपको खुद संयम दिखाते हुए अन्य खिलाडिय़ों को प्रेरित करना होता है, लेकिन स्मिथ में नेतृत्व क्षमता का अभाव दिखा। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कैरी ओकीफे ने 24 टेस्ट में 53 विकेट लिए हैं। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.