स्मिथ ने इस मामले में क्लार्क को छोड़ा पीछे

Samachar Jagat | Friday, 17 Mar 2017 02:49:24 PM
Smith left Clark in this case

रांची। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ ने यहां भारत के खिलाफ चल रहे तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन 178 रन की शतकीय पारी खेल एक और उपलब्धि हासिल की है।

इस पारी के माध्यम से वह भारतीय जमीन पर मेजबान टीम के खिलाफ 150 से अधिक का स्कोर बनाने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान भी बन गए हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क के नाम था, जिन्होंने 2012-13 दौर में 130 रन की पारी खेली थी।

वह भारत में सर्वश्रेष्ठ पारी खेलने वाले बतौर मेहमान टीम के कप्तान पांचवें खिलाड़ी भी बन गए हैं। इस सूची में सबसे आगे वेस्टइंडीज के क्लाएव लाइड (नाबाद 242) हैं। कप्तान स्मिथ ने मैच के पहले ही दिन अपने 5000 टेस्ट रन भी पूरे कर लिए थे। कप्तान स्मिथ की शतकीय पारी के बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 451 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.