शिव कपूर हांगकांग ओपन में भारतीयों के बीच शीर्ष पर

Samachar Jagat | Saturday, 10 Dec 2016 03:27:35 AM
Shiv Kapur stays best Indian at Hong Kong Open

हांगकांग। शिव कपूर ने यूबीएस हांगकांग ओपन के दूसरे दौर में बाद भारतीय गोल्फरों के बीच अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। आज तीन भारतीय कट हासिल करने में सफल रहे।

पहले दौर में 68 का स्कोर बनाने वाले कपूर आज एक अंडर 69 के स्कोर के बाद कुल तीन अंडर 137 के स्कोर से चार स्थान के फायदे के साथ संयुक्त 18वें स्थान पर हैं।

गगनजीत भुल्लर 69 और 69 संयुक्त 29वें जबकि अर्जुन अटवाल 70 और 70 संयुक्त 49वें स्थान पर हैं। ये दोनों भारतीय गोल्फर भी कट हासिल करने में सफल रहे।

राहिल गंगजी 71 और 70, ज्योति रंधावा 71 और 72, चिराग कुमार 73 और 70, एसएसपी चौरसिया 71 और 74, हिम्मत राय 72 और 75 कट से चूक गए जबकि राशिद खान पहले दौर के बाद हट गए थे।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.