शिव कपूर संयुक्त 22वें स्थान पर

Samachar Jagat | Friday, 09 Dec 2016 01:52:03 AM
Shiv Kapur best Indian at T-22nd in Hong Kong

हांगकांग। भारतीय गोल्फर शिव कपूर गुरुवार को यहां 20 लाख डालर की ईनामी राशि के यूबीएस हांगकांग ओपन के पहले दौर में दो अंडर-68 के कार्ड से संयुक्त 22वें स्थान पर रहे।

अन्य भारतीयों में गगनजीत भुल्ल्र 69 संयुक्त 31वें स्थान पर थे। अर्जुन अटवाल ने 70 का कार्ड खेला जिससे वह संयुक्त 57वें स्थान पर थे।

एसएसपी चौरसिया, राहिल गंगजी और ज्योति रंधावा ने 71 का कार्ड खेला, जिससे वे संयुक्त 68वें स्थान पर हैं। हिम्मत राय 72, संयुक्त 80वें और चिराग कुमार 74 संयुक्त 97वें स्थान पर चल रहे हैं। राशिद खान ने 76 का कार्ड खेला जिससे वह खराब प्रदर्शन से संयुक्त रूप से 121वें स्थान पर हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.