शमशेर यादव का शतक, सेना के आठ विकेट पर 400 रन

Samachar Jagat | Monday, 07 Nov 2016 02:16:26 AM
Shamsher Yadav ton helps Services 400 for 8 wickets against AP

इंदौर। मध्यक्रम बल्लेबाज शमशेर यादव 136 रन के शतक और जी राहुल सिंह नाबाद 95 के अर्धशतक की बदौलत सेना ने आज यहां आंध्र के खिलाफ रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी मुकाबले के दूसरे दिन स्टंप तक आठ विकेट गंवाकर 400 रन बना लिए।

सेना ने सुबह तीन विकेट पर 170 रन से आगे खेलना शुरू किया। शमशेर यादव ने 60 रन की पारी को आज शानदार शतक में तब्दील किया। उन्होंने आउट होने से पहले 431 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौके और एक छक्का जड़ा।

राहुल सिंह उनके साथ डटे हुए थे, उन्होंने अभी तक 151 गेंद में 13 चौके से 95 रन बना लिए हैं।

आंध्र के लिए भार्गव भट्ट, सीवी स्टीफन और रवि तेजा ने दो दो विकेट प्राप्त किए।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.