सहवाग ने चौंकाया क्रिकेट प्रशंसकों को

Samachar Jagat | Monday, 06 Mar 2017 03:46:38 PM
Sehwag surprised cricket fans

ट्वीट के कारण हमेशा चर्चा में रहने वाले भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने एक बार फिर एक ट्वीट से करोड़ों क्रिकेट प्रशंसकों को चौंका दिया है।

सहवाग ने रविवार को एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा था कि कल विराट रिटायर हो रहे हैं। इसे पढक़र क्रिकेट प्रशंसक हैरान रह गए, लेकिन इसके अगले वाक्य में उन्होंने लिखा कि ये विराट भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली नहीं बल्कि भारतीय नेवी का जहाज आईएनएस विराट है।

जानकारी के अनुसार भारतीय नेवी का आईएनएस विराट 30 साल की सेवा के बाद सोमवार को रिटायर हो रहा है, इसी कारण से भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने यह ट्वीट किया था। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.