सानिया इंडियन वेल्स के अगले दौर में

Samachar Jagat | Saturday, 11 Mar 2017 06:14:04 PM
Sania in next round of Indian Wells

इंडियन वेल्स। शीर्ष भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल के दूसरे दौर में जगह बना ली है।

सानिया मिर्जा और उनकी जोड़ीदार चेक गणराज्य की बारबोरा स्ट्राइकोवा ने पहले दौर में जर्मनी की जूलिया जार्जेस तथा लातविया की येलेना ओस्ताप्नको को लगातार सेटों में 6-3, 6-4 से पराजित किया।

शानदार प्रदर्शन कर रही चौथी वरीयता प्राप्त भारतीय-चेक जोड़ी का अब अगले दौर में इटली की सारा इरानी और पोलैंड की एलिजा रोसोलस्का की जोड़ी से मुकाबला होगा।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.