सानिया-बारबरा की चुनौती क्वार्टर फाइनल में समाप्त

Samachar Jagat | Wednesday, 15 Mar 2017 05:04:51 PM
Sania-Barbara's challenge ends in quarter-finals

इंडियन वेल्स। शीर्ष भारतीय खिलाड़ी सानिया मिर्जा को अपनी जोड़ीदार बारबरा स्ट्राइकोवा के साथ इंडियन वेल्स के महिला युगल क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

सानिया मिर्जा और बारबरा स्ट्राइकोवा की जोड़ी को स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस और ताईवान की युंग यान चेल की जोड़ी ने एक घंटे और 20 मिनट में शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस और ताईवान की युंग यान चेल ने यह मुकाबला 6-4, 6-4 से जीता।  भारत की सानिया मिर्जा ने स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस के साथ लगातार जीत का रिकॉर्ड बनाया था। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.