सचिन ,विराट ने दी होली की शुभकामनाएं

Samachar Jagat | Monday, 13 Mar 2017 05:14:55 PM
Sachin Virat greeting of the Holi

नई दिल्ली। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर,भारतीय कप्तान विराट कोहली समेत कई स्टार खिलाडिय़ों ने रंगों के पावन त्योहार होली पर लोगों को अपनी शुभकामनाएं दीं हैं।

रिकार्डों के बादशाह सचिन ने अपने ट्विटर संदेश में कहा, आप सभी को होली के त्योहार पर बहुत बहुत शुभकामनाएं। रंगो का यह त्योहार आपके जीवन में भी खुशियों के अनेक रंग भरे। आप सुरक्षित तरीके से होली का त्योहार मनाइए और पानी की यथासंभव बचत करिए।

विराट ने अपने शुभकामना संदेश में कहा, सभी लोगों को होली की ढेर सारी बधाईयां । यह हमारे लिए एक बड़ा मौका है। हमें रंग खेलते समय ध्यान रखना चाहिए कि सडक़ों पर किसी जीव जंतु को हानि न पहुंचे। ईश्वर सबका जीवन खुशियों से भर दे।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.