रणजी : दो इंडियन क्रिकेटर्स आपस में भिड़े हुई हाथापाई , खेल का मैदान बना जंग का अड्डा

Samachar Jagat | Monday, 14 Nov 2016 08:35:19 AM
Ranji: Two Indian cricketers scuffles at loggerheads

स्पोर्ट्स डेस्क।  रणजी ट्रॉफी में एक मैच से पहले बंगाल और तमिलनाडु टीम  के दो इंडियन क्रिकेटर्स आपस में  भिड़ गए। यह वाकया बंगाल के खिलाड़ी प्रज्ञान ओझा और अशोक डिंडा के बीच हुआ। जब प्रैक्टिस सेशन के दौरान इन दोनों खिलाड़ियों में गहमागहमी हो हो गयी और बात इतनी बढ़ गई कि  नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। 

यह भी पढ़े :  स्टेन का ऑपरेशन सफल, 6 माह तक रहेंगे मैदान से दूर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस मामले की जानकारी कोलकाता क्रिकेट एसोसिएशन (कैब) के अध्यक्ष सौरव गांगुली को दे दी गयी है। ये पूरा मामला रणजी मैच से पहले हो रहे प्रैक्टिस सेशन में हुआ, जब खिलाड़ी फुटबॉल खेल रहे थे।  तब अशोक डिंडा ने एक ऐसा शॉट मारा कि बॉल प्रज्ञान ओझा के कान के पास से तेजी से निकली। ओझा इस शॉट से चोटिल होते-होते बचे। इस बात पर वो जबरदस्त तरीके से डिंडा पर चिल्लाए।  ऐसा होने पर डिंडा भी पीछे नहीं रहे और दोनों खिलाड़ियों के बीच तीखी नोंकझोंक हुई।  इस बीच ओझा ने डिंडा को धक्का भी दे दिया, जिससे वो मैदान पर ही गिर पड़े।जिसके बाद कप्तान-कोच ने इन दोनों खिलाड़ियों में  बीच-बचाव करवाया।  

यह भी पढ़े :  भारत में सबसे अधिक 5 शतक लगाने वाले विदेशी बल्लेबाज बने कुक

इससे पहले की मामला और बढ़ता बंगाल के कप्तान मनोज तिवारी ने दोनों को शांत करवाया। इस पूरे मामले  को  सुलझाने के लिए बंगाल के कोच सईराज बहुतले और मैनेजर समीर दासगुप्ता को आना पड़ा।  मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मैनेजर ने दोनों प्लेयर्स को ऐसे बिहेवियर के लिए फटकार भी लगाई।  जानकारी के अनुसार, इस नोंकझोंक में डिंडा ने प्रज्ञान ओझा को बाहरी खिलाड़ी भी कहा था, जिससे वो और भड़क गए।जिसके बाद दोनों के बीच गली गलोच भी हुई। आपको बता दें कि ओझा पिछले सीजन में इंटरस्टेट ट्रांसफर के तहत हैदराबाद से पश्चिम बंगाल टीम में शिफ्ट हुए हैं। सौरव गांगुली को इस मामले की शिकायत मिलने पर उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को समझाइश देकर खेल पर ध्यान देने की बात कही।

Read more: तो शादी को लेकर लड़कियां अक्सर ये सोचती है...

जाने! लड़को की पहली पसन्द 'Bad Girls' क्यूँ होती है....

अगर आपको भी सताते है डरावने सपने, तो हो सकते है ये कारण...



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.