रंधावा, चौरसिया मनीला में संयुक्त तीसरे स्थान पर

Samachar Jagat | Saturday, 12 Nov 2016 09:30:17 PM
Randhawa, Chawrasia tied third after three rounds in Manila

मनीला। ज्योति रंधावा तीसरे दौर के अंतिम चार होल में दो बर्डी से 74 का स्कोर बनाकर रिसोर्ट्स वल्र्ड मनीला मास्टर्स गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर चल रहे हैं।

पहले दो दौर के बाद संयुक्त शीर्ष पर चल रहे रंधावा का कुल स्कोर 13 अंडर है। एक अन्य भारतीय एसएसपी चौरसिया 71 भी संयुक्त तीसरे स्थान पर हैं।

थाईलैंड के सुतिजेद कूरातानपिसान तीन अंडर 69 का स्कोर बनाने के बाद 16 अंडर के कुल स्कोर से शीर्ष पर चल रहे हैं।

गगनजीत भुल्लर 69 12 अंडर के कुल स्कोर से सातवें जबकि एस चिकारंगप्पा 70 11 अंडर के कुल स्कोर से संयुक्त 12वें स्थान पर हैं।

शिव कपूर 68 और चिराग कुमार 69 10 अंडर के कुल स्कोर से संयुक्त 17वें हैं। शीर्ष 20 में छह भारतीय शामिल हैं।

शुभंकर शर्मा 69 संयुक्त 35वें जबकि जीव मिल्खा सिंह 74 संयुक्त 62वें स्थान पर हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.