भारत का 26वां टेस्ट स्थल बनेगा रांची, धोनी की कमी खलेगी 

Samachar Jagat | Tuesday, 14 Mar 2017 05:13:00 PM
Ranchi will 26th test center in India, Ranchi will miss MS dhoni

रांची शहर भारत का 26वां टेस्ट केंद्र बनने जा रहा है। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच यहां खेला जाएगा। 

लेकिन इस शहर का नाम देश-दुनिया में चर्चित करने वाले महेन्द्र सिंह धोनी इस मैच का हिस्सा नहीं होेंगे। धोनी टेस्ट क्रिकेट को पहले ही अलविदा कह चुके है। 

जिस समय धोनी के गृह नगर में टेस्ट मैच खेला जा रहा होगा उस समय धोनी दिल्ली में अपनी घरेलू वनडे में अपनी टीम की अगुवाई करने में व्यस्त होंगे। धोनी बुधवार को विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल में विदर्भ के खिलाफ खेलेंगे। 

वर्ष 2014 के अंत में धोनी ने छोटे प्रारूप में अपना करियर बढ़ाने के लिए टेस्ट नहीं खेलने का फैसला किया था। 

वहीं रांची टेस्ट की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं और निश्चित रूप से धोनी की कमी खलेगी जिसका अंदाजा टिकट काउंटर के खाली होने से लगाया जा सकता है। 

धोनी के बचपन के कोच केशव बनर्जी ने कहा, ''यह सब धोनी की वजह से ही है कि हम यहां पहले टेस्ट की मेजबानी कर रहे हैं। उसकी प्रसिद्धि ने शहर को अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर ला दिया है।"


 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.