रांची टेस्ट: मजबूती से टिके हुए हैं पुजारा, टीम इंडिया का स्कोर 380 के पार

Samachar Jagat | Sunday, 19 Mar 2017 11:04:24 AM
ranchi test Cheteshwar Pujara Riddhiman Saha

रांची। रांची में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे टेस्ट मैच के चौथे दिन भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 380 रन बना लिए हैं। चेतेश्वर पुजारा और ऋद्धिमान साहा क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए पेट कमिंस ने सबसे अधिक 4 विकेट लिए, इससे पहले विराट कोहली (6), अजिंक्य रहाणे (14), करुण नायर (23) और आर. अश्विन (3) के  विकेट गिर चुके थे।  

दूसरी ओर पुजारा ने एक छोर संभाला और अब तक वे 328 बॉल में 17 चौके की मदद से नॉट आउट 130 रन बना चुके हैं। उनके साथ साहा 18 रन बनाकर क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के बड़े स्कोर के सामने राहुल और विजय की जोड़ी ने भारत को अच्छी शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 91 रन जोड़े। 102 गेंदों में नौ चौके लगाने वाले राहुल को पैट कमिंस ने विकेट के पीछे मैथ्यू वेड के हाथों कैच कराया।

इसके बाद पुजारा और विजय की जोड़ी ने दिन का खेल खत्म होने तक कोई और विकेट नहीं गिरने दिया। विराट भी इस सीरीज में ज्यादा कमाल नहीं दिखा पा रहे हैं। कोहली चोटिल होने के बावजूद उतरे, लेकिन 23 गेंदों में 6 रन बनाकर ही लौट गए। विराट इस मैच में चोटिल हो गए थे। लेकिन फिर भी उन्होंने खेलने का फैसला किया। 

टीम इस प्रकार है:-

टीम इंडिया - विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, करुण नायर, रिद्धिमान साहा (वकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, उमेश यादव और ईशांत शर्मा.

ऑस्ट्रेलियाई टीम- स्टीव स्मिथ (कप्तान), डेविड वॉर्नर, मैट रेनशॉ, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), स्टीव ओकीफ, नेथन लॉयन, पैट कमिंस और जोस हेजलेवुड
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.