पुजारा ने इन महान खिलाडिय़ों को छोड़ा पीछे

Samachar Jagat | Sunday, 26 Mar 2017 01:31:48 PM
Pujara leaves these great players behind

धर्मशाला। शानदार फार्म में चले रहे भारत के चेतेश्वर पुजारा ने धर्मशाला में चल रहे चौथे टेस्ट में एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए वेस्ट इंडीज के ब्रायन लारा, ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हैडन, भारत के गौतम गंभीर जैसे कई महान खिलाडिय़ों को पीछे छोड़ दिया है।

चौथे टेस्ट के दूसरे दिन अपनी 33 रन की पारी की बदौलत चेतेश्वर पुजारा एक सत्र में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। इस मामले में उनसे आगे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग हैं। जिन्होंने सत्र 2005/06 के 12 मैचों में 1483 रन बनाए थे।

अभी पुजारा ने 13वां मैच खेलते हुए 1292 रन बना लिए हैं। पिछले मैच में पुजारा ने गेंदों के हिसाब से भारत की ओर से सबसे लम्बी पारी खेली थी। इस मैच में उन्होंने 202 बनाए थे। 

खिलाड़ी देश पारी रन श्रेष्ठ औसत शतक सत्र
रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया 23 1483 149 78.05 8 2005/06
सीए पुजारा भारत 22 1292 202 68.00 4 2016/17
मौथ्यू हेडन ऑस्ट्रेलिया 23 1287 137 58.50 5 2005/06
गौतम गंभीर भारत 16 1269 206 84.60 5 2008/09
ब्रायन लारा वेस्टइंडीज 19 1253 400* 69.61 4 2003/04




 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.