पुजारा ने तोड़ा अब द्रविड़ का रिकॉर्ड, भारत की ओर से खेली सबसे लम्बी पारी

Samachar Jagat | Sunday, 19 Mar 2017 02:10:54 PM
Pujara breaks record of Dravid, played India's longest innings

खेल डेस्क। चेतेश्वर पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट के चौथे दिन भारत की ओर से किसी भी टेस्ट में सबसे लम्बी पारी (गेंदों का सामना करने के लिहाज से) खेलने का भारतीय रिकॉर्ड बना लिया है।

पुजारा ने इस मामले में राहुल द्रविड़ के 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ दिया। द्रविड़ ने अपनी 270 रन की शानदार पारी में 495 गेंदों का सामना किया था।

वहीं रांची में खेले जा रहे मैच में चतेश्वर पुजारा अपनी 186 रन की पारी में अब तक 496 गेंदों का सामना कर चुके हैं। पुजारा को 496वीं गेंद स्टीवन ओकीफे ने फेंकी। अपनी इस पारी की बदौलत पुजारा ने भारत को अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया है।

इससे पहले पुजारा ने भारत में सबसे बड़ी पारी खेलने का वीसीएस लक्ष्मण का रिकॉर्ड तोड़ा था। वीवीएस लक्ष्मण ने 11 मार्च 2001 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी 281 रन की रिकॉर्ड पारी में 452 गेंदों का सामना किया था।

इस रिकॉर्ड में उन्होंने अपने खुद के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है। इससे पहले उन्होंने अहमदाबाद में नवंबर 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ 389 गेंदों का सामना कर नाबाद 204 रन बनाए थे।

भारत की ओर से खेली गई पांच सबसे लम्बी पारियां:

खिलाड़ी रन गेंद विरोधी टीम वर्ष
चेतेश्वर पुजारा 186* 496  ऑस्ट्रेलिया 2017
राहुल द्रविड़ 270 495 पाकिस्तान 2004
नवजोत सिद्धू 201 491 वेस्टइंडीज 1997
रवि शास्त्री 206 477 ऑस्ट्रेलिया 1992
सुनील गावस्कर 172 472 इंग्लैंड 1981



 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.