प्रो लीग की इंग्लिश पहलवान याना हैं पेशेवर‘शैफ‘

Samachar Jagat | Monday, 07 Nov 2016 03:51:50 PM
Pro League are English gymnast Yana Peshevr'shaif '

नई दिल्ली ।  राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता और प्रो कुश्ती लीग(पीडब्लयूएल) के दूसरे सत्र में हिस्सा ले रहीं इंग्लैंड की याना रैटिगन महिला पहलवान होने के साथ साथ पेशेवर कुक भी हैं।

यह  भी पढ़े  : मरे ने पेरिस मास्टर्स खिताब जीत मनाया नंबर वन का जश्न

याना ने चंडीगढ़ में स्वादिष्ट कढ़ाई-पनीर बनाकर सबको चौंका दिया तो दांव पेंच के साथ साथ उनके खाना बनाने की विशेषज्ञता भी सबके सामने आ गयी। याना ने बताया कि वह इंग्लैंड में एक होटल में शैफ हैं। वहां वह ऑर्गेनिक खाना बनाती हैं। उन्होंने कहा होटल में इंडियन खाना खूब पसंद किया जाता है। वहां काफी संख्या में भारतीय आते हैं और वह जानती हैं कि भारतीय खाने में क्या पसंद करते हैं।

यह भी पढ़े : मादक पदार्थों के खिलाफ केरल के अभियान में हिस्सा लेंगे तेंदुलकर

उन्होंने बताया कि वह सुबह चार बजे उठती हैं और कुश्ती के अभ्यास में जुट जाती हैं। सुबह साढ़े सात बजे वह अपने होटल के लिए रवाना होती हैं। वहां तकरीबन डेढ़ घंटे की यात्रा के बाद वह अपने शैफ के काम में जुट जाती हैं। शाम होते-होते वह होटल में ही स्ट्रैचिग और एक्सरसाइका करती हैं। वह अपनी किट साथ में रखती हैं। रात को कोचिग करके घर पहुंचती हैं। याना को पिछले दिनों हैड शैफ बनने का मौका भी मिला था लेकिन कुश्ती के लिए उन्होंने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। (एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.