पुरस्कार की राशि अब तक न मिलने से भडक़ी साक्षी

Samachar Jagat | Saturday, 04 Mar 2017 11:43:33 PM
Prize money so far denied witness Bdkhi

नई दिल्ली। रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता महिला पहलवान साक्षी मलिक ने पदक जीतने के बाद इनाम की राशि अब तक न मिलने को लेकर केंद्र और राज्य सरकार की कड़ी आलोचना की है। 24 वर्षीय साक्षी गत वर्ष रियो ओलंपिक में 58 किग्रा फ्री स्टाइल वर्ग में देश के लिये कांस्य पदक जीती थी।

इसके बाद हरियाणा सरकार ने उन्हें 2.5 करोड़ रुपये पुरस्कार राशि देने की घोषणा की थी। लेकिन अब साक्षी का कहना है कि उन्हें अभी तक प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है। साक्षी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि मैंने पदक का अपना वादा पूरा किया, हरियाणा सरकार अपना वादा कब पूरा करेगी।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने साक्षी को ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’की ब्रांड एंबेस्डर बनाये जाने की घोषणा की थी। कांस्य पदक विजेता साक्षी ने अपने दूसरे ट्वीट में कहा, मेरे ओभलपिक पदक जीतने के बाद हरियाणा सरकार द्वारा घोषणाएं क्या मीडिया के लिए ही थीं। भाषा



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.