द्वितीय विश्व युद्ध पूर्व के इंग्लैंड के क्रिकेटर हैरिसन का निधन

Samachar Jagat | Friday, 18 Nov 2016 12:21:08 AM
Pre second world war England cricketer Leo Harrison passes away

लंदन। द्वितीय विश्व युद्ध के पहले अपना प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर शुरू करने वाले इंग्लैंड के क्रिकेटर लियो हैरिसन का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

मत्स्य पालन के लिए विख्यात मुडेफोर्ड कस्बे में जन्में हैरिसन ने 1939 में हैंपशायर के लिए अपने प्रथम श्रेणी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने प्रथम श्रेणी करियर में 396 मैच खेले थे। विश्व युद्ध के शुरू होने पर वह रॉयल एयर फोर्स (आरएएफ) में शामिल हो गए लेकिन वह नजर के परीक्षण में फेल हो गए थे और उड़ान के साधन के निर्माण में लग गए थे।

युद्ध की समाप्ति पर वह पुन: क्रिकेट खेलने लगे और उनकी खेल के प्रति प्रतिबद्धता ने उनकी नजरों की कमजोरी को कभी सामने नहीं आने दिया।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.