पीसीबी ने नौकरी ढूंढने में कनेरिया की मदद की पेशकश की

Samachar Jagat | Thursday, 17 Nov 2016 10:37:53 PM
PCB offer to help Kaneria find a Job

कराची। पाकिस्तान क्रिकेट अधिकारियों ने आखिरकार प्रतिबंधित टेस्ट लेग स्पिनर दानिश कनेरिया के प्रति सहानुभूति जताते हुए उन्हें क्रिकेट खेलने वाले विभाग में अच्छे वेतन वाली स्थाई नौकरी ढूंढने में मदद की पेशकश की।

पाकिस्तानी बोर्ड में विश्वस्त सूत्रों के अनुसार यह पेशकश संसद में एक हिंदू सदस्य रमेश कुमार वंकवानी ने की।

उन्होंने इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड द्वारा कनेरिया पर लगाए गए आजीवन प्रतिबंध के मुद्दे को उठाया और कहा कि पीसीबी उनके सहयोग के लिए कुछ भी नहीं कर रहा है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.