लोकसभा ने ओलंपिक विजेताओं, हाकी टीम को दी बधाई

Samachar Jagat | Friday, 18 Nov 2016 01:26:09 PM
parliament congratulates Olympic winners and male female hockey team

नई दिल्ली। लोकसभा ने ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों में पदक विजेताओं, पैरालम्पिक खेलों के पदक विजेताओं, विश्व कप कब्बडी जीतने वाली भारतीय टीम, एशियाई चैम्पियन्स ट्राफी जीतने वाली भारत की पुरूष एवं महिला टीमों को बधाई दी। 

आज सदन की कार्यवाही शुरू होने पर अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि यह सभा ब्राजील के रियो डि जेनेरियो में 5 से 21 अगस्त 2016 तक आयोजित ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों में रजत पदक जीतने के लिए पी वी सिंधु और कांस्य पदक जीतने के लिए साक्षी मलिक को बधाई देती है।

उन्होंने कहा कि सभा रियो डि जेेनरियो में 7 से 18 सितंबर 2016 तक आयोजित ग्रीष्मकालीन पैरालम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के लिए मरियप्पन थांगावेलू और देवेन् झाझारिया को, रजत पदक जीतने दीपा मलिक को, कांस्य पदक जीतने के लिए वरूण सिंह भाटी को बधाई देती है। 

अध्यक्ष ने कहा कि अहमदाबाद में 22 अक्तूबर 2016 को आयोजित कबड्डी विश्व कप 2016 के फाइनल मुकाबले में ईरान को हराकर भारत कबड्डी में विश्व विजेता बना। 

उन्होंने कहा कि हमारी पुरूष टीम ने कुआंतन मलेशिया में 23 अक्तूबर 2016 को एशियाई चैम्पियन्स ट्राफी के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर प्रतियोगिता जीती। हमारी महिला हाकी टीम भी सिंगापुर में 5 नवंबर 2016 को आयोजित एशियाई चैम्पियन्स ट्राफी के फानइल मुकाबले में चीन को हराकर प्रतियोगिता की विजेता बनी। 

सुमित्रा महाजन ने कहा कि 11 नवंबर 2016 को 8 वर्षीय ताजामुल इस्लाम ने इटली के आंयिा में विश्व किक बाक्सिंग चैम्पिनशिप में स्पर्ण पदक जीत कर इतिहास रचा। अध्यक्ष ने कहा, यह सभा इन सभी खिलाडिय़ों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों पर बधाई देती है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.