विजयलक्ष्मी को हराकर पद्मिनी शीर्ष पर

Samachar Jagat | Saturday, 12 Nov 2016 04:01:37 AM
Padmini beats Vijayalakshmi to stay on top

नई दिल्ली। गत चैम्पियन और अंतरराष्ट्रीय मास्टर पीएसपीबी की पद्मिनी राउत ने एयर इंडिया की एस विजयलक्ष्मी को 43वीं राष्ट्रीय महिला प्रीमियर शतरंज चैम्पियनशिप के आठवें दौर में हरा दिया।

अब छह लाख रुपए ईनामी राशि की चैम्पियनशिप में सिर्फ तीन राउंड बाकी है। पद्मिनी के संभावित आठ में से 6 . 5 अंक है और वह सौम्या स्वामीनाथन तथा शीर्ष वरीयता प्राप्त एशा करावाडे से एक अंक आगे है।

एशा ने एम महालक्ष्मी को सफेद मोहरों से हराया जबकि सौम्या ने आर वैशाली को मात दी।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.