ओलंपियन शिवा, मनोज और देवेंद्रो दूसरे दौर में

Samachar Jagat | Friday, 09 Dec 2016 10:00:47 PM
Olympian Shiva Thapa, Manoj Kumar and Devendro into second round of men's national boxing championship

गुवाहाटी। ओलंपियन शिवा थापा, मनोज कुमार और एल देवेंद्रो सिंह ने पुरुष राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए शुक्रवार को दूसरे दौर में स्थान बना लिया।

विश्व चैंपियनशिप के पदक विजेता और स्थानीय स्टार शिवा ने लाइटवेट (60 किग्रा) वर्ग में अरुणाचल प्रदेश के गुमिन गारा को धो दिया जबकि रेलवे के मनोज ने तमिलनाडु के मनिकानदन को वेल्टरवेट (69 किग्रा) में 5-0 से पीट दिया।

मणिपुर का प्रतिनिधित्व कर रहे देवेंद्रो ने फ्लाइवेट (52 किग्रा) में उत्तर प्रदेश के भोजराज को 3-2 से हराया। इसी वर्ग में राजस्थान के रोशन, हरियाणा के नीरज और उत्तराखंड के अरविंद ने भी जीत हासिल की।

बेंटमवेट वर्ग में दिल्ली के बंटी सिंह जीत गए। लाइट हेवीवेट (81) वर्ग में दिल्ली के चिराग ने जीत हासिल की।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.