नम्बर वन जडेजा और पुजारा को मिला अच्छे प्रदर्शन का इनाम, 'ए' ग्रेड में मिली जगह

Samachar Jagat | Wednesday, 22 Mar 2017 06:40:27 PM
Number One Jadeja and Pujara get reward for good performance, included in A grade

नई दिल्ली। दुनिया के नंबर एक टेस्ट गेंदबाज बन गए रवींद्र जडेजा, विश्वसनीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और शानदार ओपनर मुरली विजय को उनके बेहतरीन प्रदर्शन का इनाम मिला है और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इन तीन खिलाडिय़ों को अपने 'ए' ग्रेड के अनुबंध में शामिल कर लिया है।

दोगुनी हुई खिलाडिय़ों की फीस:

बीसीसीआई ने भारतीय खिलाडिय़ों के लिए अनुबंध की घोषणा करते हुए बुधवार को कहा कि खिलाडिय़ों की वार्षिक अनुबंध फीस में दोगुना वृद्धि कर दी गई है। अब 'ए' ग्रेड के खिलाडिय़ों को दो करोड़ रुपए, बी ग्रेड को एक करोड़ रुपए और 'सी' ग्रेड को 50 लाख रुपए मिलेंगे जबकि इससे पहले यह राशि क्रमश: एक करोड़, 50 लाख और 25 लाख रुपए थी।

बीसीसीआई का प्रशासन चलाने के लिए उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति (सीओए) ने अपनी बैठक में पुरुष क्रिकेटरों के लिए 30 सितंबर 2017 तक समाप्त हाने वाली अवधि तक अनुबंध की घोषणा कर दी। 

विजय भी 'ए' ग्रेड में शामिल:  

'ए' ग्रेड में मौजूदा कप्तान विराट कोहली, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धेानी, ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन, बल्लेबाज अजिंक्या रहाणे, पुजारा, जडेजा और विजय शामिल हो गए हैं। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.