नार्थईस्ट को हराकर शीर्ष पर पहुंचा मुंबई

Samachar Jagat | Sunday, 06 Nov 2016 07:14:05 AM
Northeast beat topped Mumbai

गुवाहाटी। जैकीचंद सिंह के पहले हाफ के आखिरी क्षणों में किये गये गोल की बदौलत मुंबई सिटी एफसी ने यहां नार्थईस्ट यूनाईटेड को 1-0 से हराया जिससे वह इंडियन सुपर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में शीर्ष पर पहुंचने में सफल रहा।

जैकीचंद ने यह महत्वपूर्ण गोल 45वें मिनट में किया जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ। नार्थईस्ट ने दूसरे हाफ में अपनी तरफ से कुछ अच्छे प्रयास किये लेकिन वह गोल करने में नाकाम रहा। इस जीत से मुंबई एफसी को तीन अंक मिले।

उसकी नौ मैचों में यह चौथी जीत है जिससे उसके 15 अंक हो गये हैं और वह आठ टीमों के बीच अंकतालिका में शीर्ष पर काबिज हो गया है। मुंबई ने दिल्ली डायनामोस को पीछे छोड़ा जिसके आठ मैचों में 13 अंक हैं। नार्थईस्ट की यह चौथी हार है और उसके अब आठ मैचों में दस अंक हैं और वह पांचवें स्थान पर है।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.