विजयलक्ष्मी, पदमिनी की बढ़त बरकरार

Samachar Jagat | Monday, 07 Nov 2016 04:35:34 AM
National women's c'ship: Vijayalakshmi, Padmini retain lead

नई दिल्ली। एयर इंडिया की छह बार की राष्ट्रीय चैंपियन एस विजयलक्ष्मी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 43वीं राष्ट्रीय महिला प्रीमियर शतरंज चैंपियनशिप में आज यहां पीएसपीबी की अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स निशा मोहोता को हराया।

एक अन्य बाजी में पीएसपीबी की पदमिनी राउत ने एलआईसी की महिला ग्रैंडमास्टर स्वाति घाटे को पराजित किया।

विजयलक्ष्मी और पदमिनी दोनों के समान 3.5 अंक हैं और वे शीर्ष पर बनी हुई हैं। पूर्व चैंपियन और महिला ग्रैंडमास्टर सौम्या स्वामिनाथन और पीएसपीबी की उनकी साथी ईशा कारवडे तीन . तीन अंक लेकर संयुक्त तीसरे स्थान पर हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.