धोनी से दबाव में नहीं आई मेरी टीम: मनोज तिवारी

Samachar Jagat | Sunday, 19 Mar 2017 09:19:12 AM
My team did not come under pressure from Dhoni Manoj Tiwary

नई दिल्ली। बंगाल के कप्तान मनोज तिवारी ने सौरव गांगुली की सलाह का पूरा अनुकरण किया और कहा कि उनकी युवा टीम महेंद्र सिंह धोनी की मौजूदगी से दबाव में नहीं आई। तिवारी ने मैच के बाद कहा, दादा गांगुली ने हमें बताया कि धोनी बहुत मजबूत है इसलिए हमें उन्हें ज्यादा से ज्यादा आफ स्टंप से बाहर गेंदबाजी करनी चाहिए।

उनकी पारी के दौरान गेंद नीची होनी शुरू हो गयी थी इसलिए मैंने अपने गेंदबाजों को थोड़ी सीधी गेंद डालने के लिये कहा। एक बार उन्होंने आमिर गनी को दो छक्के जड़ दिए तो मैंने उन्हें आफ स्टंप के बाहर गेंदबाजी करने के लिए कहा। 

यह पूछने पर कि क्या उन्होंने युवाओं से कोई बात की जो पहली बार धोनी के खिलाफ खेल रहे थे।  तिवारी ने कहा, जब गेंदबाज गेंदबाजी कर रहे थे, तब मैंने उनसे बात की थी। लेकिन मैंने उनसे इसके अलावा कोई बात नहीं की।

इसका कारण यह है कि आज की युवा पीढ़ी के खिलाड़ी बड़े नामों से दबाव में नहीं आते। वे आत्मविश्वास से भरे होते हैं। मेरे लडक़ों ने अंतिम ओवरों में अच्छी गेंदबाजी की। चयनकर्ताओं को पूरा श्रेय जाता है। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.