सचिन सहित दिग्गजों ने धोनी के कप्तानी करियर की प्रशंसा की

Samachar Jagat | Thursday, 05 Jan 2017 04:59:08 AM
MS Dhoni Steps down: Sachin Tendulkar lauds ex-captain on wonderful career

नई दिल्ली। खेल जगत् ने महेंद्र सिंह धोनी को उनकी शानदार कप्तानी करियर के लिए बधाई दी और दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने कहा कि यह दिन उनके सफल करियर का जश्न मनाने और फैसले का सम्मान करने का है।

देश के सबसे सफल कप्तान धोनी ने आज भारत के सीमित ओवरों के कप्तान का पद छोडक़र सबको आश्चर्यचकित कर दिया। इस प्रकार उनका शानदार नेतृत्व का दौर समाप्त हुआ।

धोनी के नेतृत्व में ही भारत ने दो विश्व कप और एक चैंपियंस ट्राफी जीती।

तेंदुलकर ने अपने बधाई संदेश में कहा कि धोनी को टी 20 और वनडे विश्वकपों में सफलता हासिल कराने वाले भारत के कप्तान के रूप में शानदार करियर की बधाई। मैंने उन्हें आक्रामक खिलाड़ी से सटीक एवं निर्णायक कप्तान के रूप में उभरते देखा है। यह उनकी सफल कप्तानी का जश्न मनाने और उनके फैसले का सम्मान करने का दिन है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.