मिस्बाह ने सात गेंदों पर बनाए 40 रन

Samachar Jagat | Thursday, 09 Mar 2017 04:57:01 PM
Misbah scored 40 runs off seven balls

खेल डेस्क। क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में अपनी धीमी बल्लेबाजी के कारण हमेशा आलोचनाओं का सामना करने वाले पाकिस्तान के मिस्बाह उल हक ने हांगकांग टी-20 लीग में बड़ा धमाका किया है। मिस्बाह ने हांगकांग आइलैंड यूनाइटेड टीम की ओर से खेलते हुए हुंग होम जगुआर के खिलाफ 37 गेंदों में 82 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली।

इस पारी की विशेष बात यह रही कि उन्होंने अपनी इस पारी के अन्तिम 40 रन केवल 7 गेंदों पर ही बना दिए थे। इसमें उन्होंने लगातार छह गेंदों पर छह छक्के और एक चौका लगाया। उनकी इस पारी की बदौलत हांगकांग आइलैंड यूनाइटेड टीम ने निर्धारित ओवरों में 216 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। हांगकांग आइलैंड यूनाइटेड ने यह मैच 33 रन से जीता। हुंग होम जगुआर की टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट पर केवल 183 रन की बना सकी। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.