...जब बेंगलुरु में ऑटो चलाने लगे माइकल क्लार्क

Samachar Jagat | Thursday, 02 Mar 2017 01:07:56 PM
Michael Clarke drives auto rickshaw ahead in Bengaluru

बेंगलुरु। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम इन दिनों भारत के दौरे पर है, टीम के साथ ऑस्ट्रलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क भी आए हुए हैं। लेकिन, यहां आकर क्लार्क ने कुछ नया किया है, जिसने सभी को चौंका दिया है। दरअसल, माइकल क्लार्क ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी किया जिसमें वह ऑटो चलाना सीख रहे हैं। सोशल मीडिया पर आने के बाद यह वीडियो लगातार शेयर हो रहा है।

क्लार्क ने वीडियो शेयर करने के साथ लिखा कि टुक-टुक को चलाने में महारत हासिल कर रहा हूं, जहां से सफर शुरू हुआ उस शहर में वापिस आकर अच्छा लगा। क्लार्क भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज में कमेंट्री कर रहे हैं।

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व बल्लेबाज ने अपना करियर 2004 में बंगलुरु से ही शुरु किया था। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच बंगलुरु में 4 मार्च को शुरू होगा।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.