दोहरे शतक से चूके मेंडिस, श्रीलंका ने बनाए 494 रन

Samachar Jagat | Wednesday, 08 Mar 2017 02:30:05 PM
 Mendis Missed double century, Sri Lanka scored 494 runs

गाले। युवा बल्लेबाज कुशल मेंडिस (194) की शतकीय पारी की बदौलत श्रीलंका ने बांग्लादेश के खिलाफ यहां खेले जा रहे टेस्ट मैच की अपनी पहली पारी में 494 रन बनाए।

अपने टेस्ट कॅरियर का 14वां मैच खेल रहे श्रीलंका के युवा बल्लेबाज कुशल मेंडिस छह रन से दोहरा शतक बनाने से चूक गए। मेंडिस ने अपनी पारी में 19 चौके और 4 छक्के लगाए।

श्रीलंका ने दूसरे दिन 4 विकेट पर 321 रन से पारी को आगे बढ़ाया। दूसरे दिन कुशल मेंडिस और निरोशन डिकवेला ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 110 रनों की साझेदारी की। मेंडिस अपना दोहरा शतक बनाने से चूक गए। उनको 194 रन पर मेहदी हसन मिराज ने तमीम इकबाल के हाथों कैच कराया

। बांग्लादेश के गेंदबाजों ने पहले दिन शुरुआत तो अच्छी की थी, लेकिन बाद में कुशल मेंडिस और गुनारत्ने ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया। कुशल मेंडिस ने असेला गुणरत्ने (85) के साथ बड़ी साझेदारी की। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 196 रन जोड़े।

श्रीलंका की ओर से निरोशन डिकवेला ने 75 और डी परेरा ने 51 रन की पारी खेली। वहीं दिमुथ करुणारत्ने ने 30 और अनुभवी दिनेश चंदीमल ने 5 रन का योगदान दिया। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.