मेलबर्न और पर्थ भी राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी होड़ में शामिल

Samachar Jagat | Thursday, 16 Mar 2017 05:18:18 PM
Melbourne and Perth also included hosting the Commonwealth Games

मेलबर्न। गत सप्ताह दक्षिण अफ्रीकी शहर डरबन से 2022 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी छीने जाने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया के शहर पर्थ और मेलबर्न इन खेलों की मेजबानी की होड़ में शामिल हो गए हैं।

पर्थ के लार्ड मेयर लीसा स्काफीदी ने एक बयान में इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा पर्थ एक विश्व स्तरीय शहर है और उसकी अर्थव्यवस्था भी बड़े पैमाने पर आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए सक्षम है और स्थानीय लोग 2022 में भी मेजबानी के लिए तैयार हैं।

मेलबर्न ने 2006 में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की थी। उन्होंने कहा कि पर्थ दुनिया में एक विश्व स्तरीय शहर है और उसके पास खेलों के लिए बेहतरीन ढांचागत व्यवस्था उपलब्ध है और राष्ट्रमंडल खेलों जैसे बड़े खेल आयोजन के लिए तैयार है।

इससे पहले इंग्लैंड के शहर बर्मिंघम और लीवरपूल ने भी डरबन की जगह 2022 खेलों की मेजबानी के लिए अपनी दावेदारी पेश की थी।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.