नियोन ने क्लूजनर को पीछे छोड़ा

Samachar Jagat | Sunday, 05 Mar 2017 03:46:02 PM
 Lyon left behind klusener

बेंगलूरु। ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार को 50 रन पर आठ विकेट लेकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। नियोन का यह प्रदर्शन भारतीय धरती पर किसी विदेशी खिलाड़ी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

इस मामले में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लांस क्लूजनर को पीछे छोड़ा। जिन्होंने 1996 में कोलकाता टेस्ट में 68 रन पर आठ विकेट लिए थे। 1979 में पाकिस्तान के सिकंदर ने भी 69 रन पर आठ विकेट अपने नाम किए थे।

इस प्रदर्शन की बदौलत लियोन भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बन गए। लियोन ने भारत के खिलाफ अब तक 12 टेस्टों में 58 विकेट लेकर पूर्व तेज गेंंदबाज ब्रेट ली को पीछे छोड़ा है। जिन्होंने भारत के खिलाफ 12 मैचों में 53 विकेट लिए थे।

नियोन ने भारत के खिलाफ अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में भी सुधार किया है। उन्होंने 2013 में दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर भारत के खिलाफ  94 रन पर सात विकेट लिए थे। लियोन ने भारत के खिलाफ सात या उससे ज्यादा विकेट तीन बार लेने की उपलब्धि अपने नाम की। इस मामले में उन्होंने  एलेक बेडसर, रे लिंडवाल, लांस गिप्स और मुथैया मुरलीधरन ने को पीछे छोड़ा। जिन्होंने दो-दो बार यह उपलब्धि हासिल की थी। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.