राज्य इकाईयों पर डेलोईटे रिपोर्ट आठ नवंबर तक सौंपे लोढा पैनल

Samachar Jagat | Thursday, 03 Nov 2016 11:30:43 PM
lodha panel asks BCCI to submit deloitte report on state units by Nov 8

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त लोढा पैनल ने आज बीसीसीआई को चार राज्य इकाईयों को अपने खिलाडिय़ों के भुगतान, भत्ते और अन्य खर्चे के लिए धनराशि देने का फैसला करने से पहले लेखा फर्म डेलोईटे की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

इसके लिए समय सीमा आठ नवंबर दी गई है। ये चार राज्य ओडि़शा, असम, जम्मू कश्मीर और हैदराबाद हैं।

बीसीसीआई सचिव अजय शिर्के के 28 अक्टूबर को भेजे गए पत्र के जवाब में पैनल सचिव गोपाल शंकरनारायणन ने कहा, ‘‘आपके द्वारा उल्लखित ओडि़शा, हैदराबाद, जम्मू कश्मीर और असम के संघों के जिक्र के संबंध में आपको निर्देश दिए जाते हैं कि आपको बीसीसीआई द्वारा हासिल की गई राज्य संघों पर डेलोईटे की रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए जाते हैं। ’’

इसमें कहा गया है, ‘‘इसे आज से पांच दिन के अंदर सौंप देना चाहिए। यह भी ज्ञात हो कि इन संघों को धनराशि जारी करना उच्चतम न्यायालय के आदेश के पैरा 20 आई द्वारा संचालित है। ’’
(एजेंसी )



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.