लाजोंग ने मिनर्वा को 2-1 से हराया

Samachar Jagat | Wednesday, 08 Mar 2017 09:08:49 AM
Lajong beat Minerva 2-1

लुधियाना। शिलांग लाजोंग ने आज यहां मिनर्वा पंजाब एफसी को 2-1 से हराकर आईलीग फुटबाल टूर्नामेंट की अंकतालिका में शीर्ष चार में जगह बनायी।

सैमुअल लालमुनपुइया ने 27वें मिनट में लाजोंग की तरफ से पहला गोल किया लेकिन करीम नुरेन ने 36वें मिनट में बराबरी का गोल दाग दिया। फैबियो पेना ने 45वें मिनट में लाजोंग को बढ़त दिलायी और आखिर में यह निर्णायक गोल साबित हुआ।

इस जीत से लाजोंग 12 मैचों में 19 अंकों के साथ शीर्ष चार में पहुंच गया है। मिनर्वा के उससे आठ अंक कम हैं और वह आठवें स्थान पर हैं।               भाषा 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.