लाहिड़ी होंडा क्लासिक में अब भी शीर्ष दस में

Samachar Jagat | Sunday, 26 Feb 2017 09:04:20 PM
Lahiri stays inside Top-10 inside at Honda Classic

पाम बीच फ्लोरिडा। अनिर्बान लाहिड़ी ने तीसरे दौर में एक ओवर 71 का निराशाजनक प्रदर्शन किया लेकिन इसके बावजूद वह होंडा क्लासिक गोल्फ टूर्नामेंट में शीर्ष दस में बने हुए हैं।

लाहिड़ी ने 12वें होल में बर्डी और तीसरे होल में ईगल बनाया लेकिन इस बीच उन्होंने पहले, छठे, दसवें और 14वें होल में बोगी की। अब वह छह अंडर पर हैं और संयुक्त आठवें स्थान पर खिसक गये हैं।

यह भारतीय गोल्फर शीर्ष पर चल रहे रिकी फाउलर से आठ शाट पीछे हैं। फाउलर ने पहले दो दिन 66 - 66 का स्कोर बनाने के बाद आज 65 का स्कोर बनाया।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.