विराट ने जीता अब कप्तानी का अवार्ड

Samachar Jagat | Saturday, 25 Feb 2017 01:46:08 PM
Kohli  now won the award for the captain

नई दिल्ली। अपनी कप्तान में भारतीय टीम को आईसीसी रैंकिंग में नम्बर एक पर पहुचाने वाले करिश्माई बल्लेबाज विराट कोहली ने अब एक और नई उपलब्धि हासिल की है। विराट कोहली को उनकी शानदार कप्तानी के लिए ईएसपीएन क्रिकइंफो अवार्ड से नवाजा गया है।

विराट की कप्तानी में पिछले 19 टेस्टों से भारत टेस्ट में अपराजेय है और इस दौरान उसने वेस्टइंडीज, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीती हैं। विराट की कप्तानी में भारत ने पिछले साल 12 टेस्ट मैचों में नौ जीत हासिल की जबकि तीन ड्रॉ रहे।

भारतीय कप्तान का खुद का प्रदर्शन भी लाजवाब रहा है। उन्होंने 12 टेस्ट में 76 के औसत से रन बनाए हैं और चार बार दोहरा शतक भी जड़ा है। 
विराट के अलावा इंग्लैंड के ऑलराउंडर और आईपीएल में 14.5 करोड़ रुपए की राशि में बिकने वाले बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड को टेस्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

स्टोक्स ने गत वर्ष दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरा सबसे तेज दोहरा शतक लगाया था। उन्होंने केपटाउन में 198 गेंदों में ही 258 रन की तेजतर्रार पारी खेली थी। स्टुअर्ट ब्रॉड दूसरी बार इस पुरस्कार को जीतने में सफल रहे हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 17 रन पर छह विकेट चटकाए थे।

गत वर्ष भारत की मेजबानी में हुए टी-20 विश्वकप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी चार गेंदों पर चार छक्के ठोक कर वेस्टइंडीज को दूसरी बार चैंपियन बनाने वाले कार्लाेस ब्रैथवेट और महिला क्रिकेटर हेली मैथ्यूज को 2016 में टी-20 में शानदार प्रदर्शन का अवार्ड दिया गया है। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.