17 साल की यह लड़की क्रिकेट के मैदान पर लड़कों के छुड़ा देती है छक्के, विराट की है दीवानी

Samachar Jagat | Wednesday, 22 Mar 2017 08:11:14 AM
kashmir-iqra-rasool-baramulla-super-girl-indian-cricket-team

नई दिल्ली। टीम इंडिया के वनडे और टेस्ट कैप्टन विराट कोहली का आज हर कोई दीवाना है। उनका स्टाइल हो या मैदान पर खेलने का अंदाज अपना दीवाना बना देता है। विराट से मिलने को हर कोई तरसता है।  

कश्मीर में एक 17 साल की क्रिकेटर है जो विराट की दीवानी है। 17 साल की इकरा रसूल खुद एक क्रिकेटर है और विराट की तरह ही भारत के लिए कुछ करने का सपना रखती है। 

इकरा विराट के लिए इस कदर दीवानी है कि उनसे बस एक बार मिलना चाहती है। इकरा विराट को अब तक चार लैटर लिख चुकी हैं, लेकिन ये खत विराट तक नहीं पहुंच पाए हैं। फिर भी वे हार नहीं मान रही।  

कश्मीर में इकरा को बारामुला की 'सुपर गर्ल' के नाम से जाना जाता है। उनका बस यही सपना है कि वे एक दिन टीम इंडिया से खेलकर देश का नाम रोशन करें और कप्तान विराट कोहली से मुलाकात करें। 

मैदान पर लड़कों के छुड़ा देती है छक्के 
इकरा क्रिकेट की प्रैक्टिस लड़कों के साथ करती हैं और उनके पसीने छुड़ा देती हैं। हालांकि, इकरा हिजाब पहनकर क्रिकेट खेलनी पड़ती हैं, लेकिन किसी भी मायने में वे लड़कों से कम नहीं हैं। 

इकरा के पिता एक बेकरी चलाते हैं। उनका मानना है कि इकरा अब तक लड़कों टीम में खेलकर मेडल्स जीत रही हैं। उन्हें जम्मू कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन से मौका दिया जाना चाहिए, जिससे वे अपने देश का नाम रोशन कर सके। 

कश्मीर में कोई लड़की क्रिकेट नहीं खेलती इसलिए इकरा लड़कों के साथ क्रिकेट खेलती है। इकरा की कहानी भी फोगाट बहनों जैसी है। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.