कैफ ने भाजपा को दी बधाई

Samachar Jagat | Sunday, 12 Mar 2017 12:20:01 PM
Kaif congratulates BJP, PM for victory in UP, Uttarakhand

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड चुनावों में मिली शानदार जीत पर बधाई दी है।

टीम इंडिया के लिए खेल चुके कैफ ने उत्तर प्रदेश के 2014 के चुनावों में फूलपुर से कांग्रेस सीट पर चुनाव लड़ा था। उन्होंने ट््वीट कर अपने गृह राज्य उत्तर प्रदेश में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर पार्टी तथा मोदी को बधाई दी है।

36 वर्षीय कैफ ने कांग्रेस को भी पंजाब चुनावों में मिली जीत पर बधाई दी। उन्होंने ट््वीट कर कहा कि कैप्टन अमरिंदर जी आपको जीत और जन्मदिन की ढेर सारी बधाई। लोगों को आपसे उम्मीद है कि आप उनकी अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.