धोनी की कप्तानी में झारखंड ने किया क्वार्टरफाइनल में प्रवेश

Samachar Jagat | Monday, 06 Mar 2017 08:12:45 PM
Jharkhand enter quarterfinals in Dhoni captaincy

कल्याणी। लेफ्ट आर्म स्पिनर शाहबाज नदीम (42 रन पर पांच विकेट) के बाद कुमार देवब्रत (78) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत झारखंड ने सोमवार को जम्मू कश्मीर को छह विकेट से हराकर विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया।

झारखंड ने टूर्नामेंट में अपनी चौथी जीत दर्ज की। झारखंड 16 अंकों के साथ अपने ग्रुप-डी में दूसरे स्थान पर रहा। झारखंड तीसरे क्वार्टरफाइनल मैच में अब 14 मार्च को विदर्भ से भिड़ेगी।

झारखंड के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने अपनी चतुराई दिखाते हुए टॉस जीत कर जम्मू को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। झारखंड ने शाहबाज नदीम की शानदार गेंदबाजी की बदौलत जम्मू को 43 ओवर में 184 रन पर समेट दिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए झारंखड ने देवब्रत की अर्धशतकीय पारी के दम पर चार विकेट पर 185 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। देवब्रत ने 94 गेंदों में पांच चौकों और चार छक्कों की मदद से शानदार 78 रन बनाए। उनके अलावा शशीम राठौर ने 36, सौरभ तिवारी ने 30 और कप्तान धोनी ने नाबाद 19 रन बनाए। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.