जडेजा ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्मिथ को तीसरी बार भेजा पवेलियन

Samachar Jagat | Monday, 20 Mar 2017 02:50:35 PM
Jadeja sent pavilion Australian captain Smith for the third time

रांची। भारत और ऑस्ट्रेलियाई के बीच खेली जा रही चार टेस्ट मैचों की सीरीज में टीम इंडिया के गेंदबाज रवीन्द्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ को अपना मनपसंद शिकार बनाया है।

जडेजा ने इस सीजन में तीसरी बार स्मिथ को पवेलियन की राह दिखाई है। रांची टेस्ट के पांचवें दिन जडेजा ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ को एक शानदार गेंद पर आउट किया। लेग स्टम्प पर गिरी जडेजा की गेंद को ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पढऩे में पूरी तरह नाकाम रहे और उसे छोड़ दिया, लेकिन गेंद घूमी और उनका ऑफ स्टंप ले उड़ी।

ऑस्ट्रेलिया की चौथी पारी में स्मिथ 21 रन बनाकर आउट हुए। स्मिथ जडेजा के खिलाफ 6 पारियों 3 बार उनका शिकार बने हैं। इस दौरान स्मिथ ने जडेजा की 320 गेंदों का सामना कर105 रन बनाए हैं। विश्व नम्बर वन भारतीय गेंदबाज रवीन्द्र जडेजा अधिकतर विरोधी टीमों के कप्तानों को अपना शिकार बनाने हैं। उन्होंने अब तक अपने टेस्ट कॅरियर में 15 प्रतिशत विकेट विरोधी टीमों के कप्तानों को आउट कर लिए हैं।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.