वार्नर ही बताएंगे कि क्या बहुत दबाव में थे : हिक

Samachar Jagat | Tuesday, 28 Mar 2017 05:50:02 AM
Its for Warner to say if he put himself under pressure says Hick

धर्मशाला। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजी कोच ग्रीम हिक ने कहा कि सिर्फ डेविड वार्नर ही बता सकते हैं कि क्या उन्होंने भारत के खिलाफ श्रृंखला खेलने आने से पहले खुद पर बहुत ज्यादा दबाव बना लिया था। वार्नर आठ पारियों में 193 रन ही बना सके हैं।

हिक ने कहा ,‘‘ डेविड इस प्रदर्शन से काफी निराश होगा। वह काफी आक्रामक खिलाड़ी है और हम उसे इसी रूप में देखना पसंद करते हैं। वह अच्छा प्रदर्शन करना चाहता था लेकिन शायद उसने खुद पर बहुत ज्यादा दबाव बना लिया। वह ही इसका जवाब दे सकता है।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ लेकिन वह हमारे प्रमुख खिलाडिय़ों में से है। उसे यहां कड़ी चुनौती मिली। जडेजा और अश्विन ने उसके खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी की। यही खेल की खूबसूरती है कि इस तरह की चुनौतियां महान खिलाड़ी एक दूसरे को देते हैं।’’

हिक ने स्वीकार किया कि स्टीव स्मिथ पर निर्भरता बढ गई क्योंकि वह ही अच्छा प्रदर्शन कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा ,‘‘ ऑस्ट्रेलिया टीम के प्रदर्शन में यकीन करता है। स्मिथ अपनी कामयाबी का उतना ही लुत्फ उठाता है जितना बाकी खिलाडिय़ों की सफलता का। वह भी दूसरों के खराब प्रदर्शन से निराश होगा।’’



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.