आईएसएल : गोवा ने नार्थईस्ट युनाइटेड को 2-1 से हराया

Samachar Jagat | Friday, 11 Nov 2016 10:22:32 PM
ISL 2016: 10-man FC Goa beat NorthEast United 2-1

मडगांव। इंजुरी टाइम में रोमियो फर्नांडिस के गोल की मदद से 10 खिलाडिय़ों तक सिमटे एफसी गोवा ने इंडियन सुपर लीग फुटबॉल (आईएसएल) में नार्थईस्ट युनाइटेड को 2-1 से हरा दिया।

गोवा के साहिल तवोरा को 72वें मिनट में दूसरा पीला कार्ड देखने के बाद मैदान से बाहर जाना पड़ा। उस समय मैच 1-1 से बराबरी पर था।

इसके बाद रोमियो ने इंजुरी टाइम में चार मिनट में कुछ सेकंड बाकी रहते गोल करके मेजबान प्रशंसकों को जश्न का मौका दिया।

इस जीत से गोवा के चेन्नइयिन एफसी और नार्थईस्ट के बराबर दस अंक हो गए हैं लेकिन गोल औसत के आधार पर वह सबसे नीचे है।

नार्थईस्ट के लिये गोल 49वें मिनट में सत्यसेन सिंह ने किया लेकिन 62वें मिनट में राबिन सिंह ने गोवा के लिये बराबरी का गोल दागा।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.