IPL10 : हरभजन सिंह के बाद आईपीएल का यह रिकॉर्ड क्रिस मोरिस ने किया अपने नाम 

Samachar Jagat | Sunday, 23 Apr 2017 09:19:29 AM
ipl 10 morris become second player in ipl history to score half century in 8th position

डेस्क। IPL में शनिवार को दिल्ली डेयरडेविल्स और मुंबई इंडियंस के बीच बीच खेले गए मुकाबले में  मुंबई ने दिल्ली को 14 रनों से हरा दिया। इस मैच में दिल्ली की तरफ से कगीसो रबाडा और क्रिस मॉरिस ने मैच को खास बना दिया। 

बता दें दिल्ली एक समय दिल्ली ने मैच में केवल 24 रन पर छह विकेट गंवा दिए थे। कगीसो रबाडा और क्रिस मॉरिस की जोड़ी ने 91 रन की पार्टनरशिप करके टीम को मजबूती स्थिति दी, लेकिन दोनों दिल्ली को हार से नहीं बचा सके। रबाडा अपने डेब्यू मैच में 44 रन बनाकर आउट हुए। लेकिन मॉरिस अंत तक नाबाद रहे और 41 गेंद खेलकर 52 रन बनाए।

मॉरिस आईपीएल के 10 साल के इतिहास में आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने हैं। मॉरिस से पहले यह कारनामा हरभजन सिंह ने किया था।  हरभजन सिंह ने साल 2015 में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 62 रन बनाए थे।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.